Q. Which Paralympic athlete won the Arjuna Award in 2025?
2025 में किस पैरालम्पिक खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार मिला था?
A) Murlikant Petkar
B) Praveen Kumar
C) Kapil Parmar
D) Rakesh Kumar
Ans - A
2025 में घोषित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में, मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार (Lifetime Category) से सम्मानित किया गया।
मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता थे इसी कारण उन्हें जीवन-काल (lifetime) योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
2025 में, भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को उनकी जीवन भर की उपलब्धियों के लिए अर्जुन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Arjuna Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया, जो भारत के सबसे बुजुर्ग और ऐतिहासिक पैरालंपिक एथलीटों में से एक हैं, और यह पुरस्कार उन्हें 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था.
सही उत्तर: A) मुरलीकांत पेटकर.
कारण: वह भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे और उन्हें 1972 के ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक में अपनी जीत के लिए यह सम्मान मिला.
अन्य पैरालंपिक विजेता: कपिल परमार जैसे अन्य पैरालंपिक एथलीटों को भी 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन पेटकर को लाइफटाइम कैटेगरी में यह सम्मान मिला.
Q. अक्टूबर 2025 में मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत
करने के लिए कितने समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए?
A. 5
B. 8
C. 10
D. 12
c
अक्टूबर 2025 में मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए 10 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।
Q. 'वंतरा (Vantara)' नामक पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र किसने स्थापित किया था?
Who established the animal rescue and rehabilitation centre named 'Vantara'?
A) Ratan Tata / रतन टाटा
B) Anant Ambani / अनंत अंबानी
C) Mukesh Ambani / मुकेश अंबानी
D) Baba Ramdev / बाबा रामदेव
C
वंतरा (Vantara) एक विशाल पशु बचाव, देखभाल और पुनर्वास केंद्र है। इसकी स्थापना अनंत अंबानी ने की है।
यह केंद्र गुजरात के जामनगर में स्थित है और इसे Reliance समूह के सहयोग से विकसित किया गया है।
वंतरा का उद्देश्य घायल, बीमार, अवैध रूप से रखे गए और संकटग्रस्त वन्यजीवों को बचाना और उनका पुनर्वास करना है।
Q. ISRO के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन (Dr. V. Narayanan) को हाल ही में किस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
Which award was recently conferred on Dr. V. Narayanan, the current Chairman of ISRO?
A) Bharat Ratna
B) GP Birla Memorial Award
C) Vikram Sarabhai Award
D) Padma Bhushan
Dr. V. नारायणन को 2025 में "GP Birla Memorial Award" से सम्मानित किया गया।
Q. हाल ही में एशियन गेम्स में भाला फेंक में नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
Recently, who became the first Indian woman to win a gold medal - with a record throw - in javelin (भाला फेंक) at the Asian Games?
A) Razia Sheikh
B) Gurmeet Kaur
C) Annu Rani
D) Parul Chaudhary
Asian Games 2023 में, Annu Rani ने महिलाओं की भाला फेंक (javelin throw) स्पर्धा में 62.92 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
इस जीत के साथ, वह एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
19वें एशियाई खेल, हांग्जो, चीन
23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक आयोजित
Q. ग्रेगर जॉन मेंडल ने मुख्य रूप से किस विषय के बारे में बताया है?
Gregor Johann Mendel mainly explained which subject?
A) Evolution / उत्क्रांति
B) Genetics / आनुवंशिकी
C) Ecology / पारिस्थितिकी
D) Biotechnology / जैव-प्रौद्योगिकी
B
ग्रेगर जॉन मेंडल को "आनुवंशिकी का जनक (Father of Genetics)" कहा जाता है।
उन्होंने मटर के पौधों (Pea plants) पर प्रयोग करके यह बताया कि लक्षण (traits) माता-पिता से संतान में कैसे स्थानांतरित होते हैं।
मेंडल ने आनुवंशिकता के तीन नियम दिए:
1. Law of Dominance (प्रभुत्व का नियम)
2. Law of Segregation (वियोजन का नियम)
3. Law of Independent Assortment (स्वतंत्र वर्गीकरण का नियम)
ये सभी सिद्धांत Genetics (आनुवंशिकी) के अंतर्गत आते हैं।
* इसलिए ग्रेगर जॉन मेंडल ने मुख्य रूप से आनुवंशिकी (Genetics) के बारे में बताया।
Q. By which process does the pea plant climb or coil around other plants for support?
मटर का पौधा किस प्रक्रिया द्वारा सहारे के लिए अन्य पौधों के चारों ओर चढ़ता या लिपटता है?
A) Phototropism / प्रकाशानुवर्तन
B) Thigmotropism / स्पर्शानुवर्तन
C) Hydrotropism / जलानुवर्तन
D) Geotropism / गुरुत्वानुवर्तन
मटर के पौधे में tendrils (लताएँ) होती हैं।
जब ये लताएँ किसी सहारे (जैसे डंडे या अन्य पौधे) के स्पर्श में आती हैं, तो वे उस वस्तु के चारों ओर मुड़ने और लिपटने लगती हैं।
उत्तेजना (stimulus) स्पर्श होती है, इसलिए यह प्रक्रिया Thigmotropism (स्पर्शानुवर्तन) कहलाती है।
अन्य विकल्प गलत हैं क्योंकिः
Phototropism - प्रकाश की ओर वृद्धि
Hydrotropism - जल की ओर वृद्धि
Geotropism - गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से वृद्धि